ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

PM मोदी 23 को करेंगे सांसदों के लिए बनाए गए फ्लैटों का उद्घाटन, रिकॉर्ड समय में हुआ तैयार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के सदस्यों के लिए निर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 23 नवंबर को उद्घाटन करेंगे। इन फ्लैटों को पुराने बंगलों के स्थान पर बनाया गया है। 80 साल से अधिक पुराने आठ बंगलों की जगह इन 76 फ्लैटों का निर्माण किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को बताया कि ये फ्लैट राष्ट्रीय राजधानी में डॉ बीडी मार्ग पर स्थित हैं। बताया कि स्वीकृत लागत से लगभग 14 फीसद की बचत के साथ और बिना अधिक समय लगे इन फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उद्घाटन के दौरान मौजूद रहेंगे।

बयान में कहा गया है कि इन फ्लैटों का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग कांस्पेट पर आधारित है, जिसमें ढहाई गई इमारतों से निकले मलबे से निर्मित ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। ऊर्जा की बचत करने वाली एलईडी लाइट फिटिंग्स, लाइट कंट्रोल के लिए सेंसर, कम बिजली खपत सुनिश्चित करने के लिए वीआरवी सिस्टम से लैस एयर कंडीशनर, पानी की बचत करने वाली कम बहाव वाली टोटियां, वर्षा जल संचयन व्यवस्था और इमारतों की छतों पर सौर संयंत्र लगाए गए हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.