ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गर्भावस्था में झारखंड से ग्वालियर स्कूटी पर आई सोनी ने दिया बेटे को जन्म

ग्वालियर। झारखंड के गोड्डा से 1,176 किलोमीटर स्कूटी पर सफर कर मध्य प्रदेश के ग्वालियर आने वाले दंपती सोनी व धनंजय हेम्ब्रम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। एक सितंबर, 2020 को डीएलएड अंतिम वर्ष की परीक्षा देने सोनी छह महीने की गर्भावस्था में पति धनंजय के साथ स्कूटी से ग्वालियर आई थीं। परीक्षा के लिए इतना लंबा सफर स्कूटी से करने के चलते यह दंपती काफी चर्चित हुआ था। 21 नवंबर को सुबह 5:55 बजे सोनी ने गोड्डा के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बच्चे की प्री-मॅच्योर डिलीवरी हुई है, डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे का वजन कम है इसलिए उसे चार दिन तक डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में ही रखा जाएगा।

संतान प्राप्ति की खुशखबरी 

धनंजय ने सबसे पहले नईदुनिया ग्वालियर को सुबह 6:50 बजे दी। उन्होंने सोनी के गर्भावस्था के दौरान नईदुनिया द्वारा मुहैया कराई गई तमाम तरह की मदद के लिए धन्यवाद दिया।

विधायक ने की थी मदद

धनंजय ने बीते 17 नवंबर को नईदुनिया से संपर्क कर परेशानी बताई थी कि सोनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। गर्भ संबंधी समस्या है। सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नईदुनिया संवाददाता ने झारखंड के महगामा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय से संपर्क किया और मदद के लिए कहा। विधायक ने तत्काल सोनी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई। सोनी निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां सारा खर्चा उठाने की जिम्मेदारी दीपिका ने ली।

स्कूटी से 1,176 किमी का सफर

धनंजय गर्भवती पत्नी सोनी को डीएलएड की परीक्षा दिलाने तीन दिन स्कूटी चलाकर सितंबर में ग्वालियर पहुंचे थे। गोड्डा जिला बांग्लादेश की सीमा से बमुश्किल 150 किलोमीटर दूर है। धनंजय ने करीब 1,176 किमी स्कूटी चलाई और झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों के कच्चे-पक्के रास्तों से गुजरे। परीक्षा दिलाने के लिए ग्वालियर के दीनदयाल नगर में किराए से एक कमरा भी लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.