ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नगरोटा आतंकी साजिश को लेकर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, गृह मंत्री और NSA डोभाल हुए शामिल

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नगरोटा आतंकी साजिश को लेकर पीएम मोदी ने एक अहम बैठक की है। समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। इसके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगरोटा एनकाउंटर पर शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में  गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) अजित डोभाल, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया अधिकारी शामिल हुए। समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस बैठक में इस बात का खुलासा हुआ है कि नगरोटा एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे।

नगरोटा हाइ-वे पर आतंकी साजिश !

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को हाईवे के रास्ते आतंकियों की घुसपैठक की साजिश को नाकाम किया गया। जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर से पाकिस्तान के रास्ते घुसपैठ कर ट्रक में छिपकर आने की कोशिश में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास मार गिराया। ये सभी आतंकी जिस ट्रक में छिपकर श्रीनगर के रास्ते पर जा रहे थे, सुरक्षाबलों ने उस पूरे ट्रक को बम से उड़ा दिया। नगरोटा हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही को राक दिया गया है और जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  बन टोल प्लाजा के आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा, ट्रक में छिपकर आए

नगरोटा एनकाउंटर को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रक में आतंकियों को छिपाकर कश्मीर ले जाया जा रहा था उसके अंदर एक स्पेशल केबिन बनाया गया था, जिसमें बिस्तर और कंबल भी रखे गए थे। इस ट्रक में खाद और सीमेंट की बोरियां रखी हुई थी। उन्हीं के बीच एक केबिन बना था, जहां आतंकियों को छिपारकर लाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.