ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से होगा सामना, प्रदूषण के स्तर में भी हो रहा इजाफा

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह इस मौसम की सबसे सर्द रही। 2015 से अभी तक इतनी ठंडी सुबह नहीं रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान में और गिरावट के आसार हैं। वहीं, प्रदूषण के स्तर में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति फिर खराब होती नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता स्तर 300 रहा। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, भारत में पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च की शुरुआत में प्रदूषण के स्तर में 24 फीसद की गिरावट आई। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद प्रदूषण करीब 50 फीसद कम हुआ

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट होने और ठंड बढ़ने की मुख्य वजह आसमान साफ रहना है। उन्होंने बताया कि इस साल नवंबर का महीना पिछले चार से पांच सालों में सबसे ठंडा रह सकता है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं

उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट के कारण अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि अयोध्या, कानपुर, बरेली और मेरठ मंडल में ठंड की स्थिति सामान्य रहेगी। बलिया का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट के कारण जम्मू और कश्मीर में अगले हफ्ते कई स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की-रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर जबरदस्त ठंड पड़ रही है। लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। किन्नौर के कल्पा में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राजस्थान के कई इलाकों में शुक्रवार को पारे में और गिरावट की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने रात के तापमान में गिरावट की बात कही है। राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में रात का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 8.3 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 8.4 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.