ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Gold Price Today: गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव गुरुवार सुबह 0.29 फीसद या 146 रुपये की गिरावट के साथ 50,179 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.36 फीसद या 183 रुपये की गिरावट के साथ 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। साथ ही वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।

चांदी के घरेलू वायदा भाव में गुरुवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 0.87 फीसद या 542 रुपये की गिरावट के साथ 62,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखी गई है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर गुरुवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.41 फीसद या 7.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,866.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसद या 4.11 डॉलर की गिरावट के साथ 1,868.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी की वायदा और हाजिर कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च वायदा की चांदी की कीमत 0.89 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 24.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.46 फीसद या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.