ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

42 साल पहले चोरी हुई भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की कांस्य प्रतिमाएं भारत को मिलीं वापस

नई दिल्लीः केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की कांस्य प्रतिमाएं यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय में तमिलनाडु को लौटाईं जो करीब 20 साल पहले चोरी हो गई थीं। उल्लेखनीय है कि लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इन प्रतिमाओं को बरामद करने के बाद गत 15 सितंबर को भारतीय उच्चायोग को लौटाया था। पटेल इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मौजूद रहे थे।

पटेल ने बुधवार को भारतीय उच्चायोग को बधाई दी और लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस का भी आभार व्यक्त किया तथा साथ ही इन प्रतिमाओं को बरामद करने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के वास्ते तमिलनाडु सरकार के प्रतिमा प्रकोष्ठ की भी प्रशंसा की। उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका, खासतौर पर गत छह साल में निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की।

पिछले साल अगस्त में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को कला प्रेमियों के समूह ‘इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट’ ने सूचना दी थी कि तमिलनाडु के मंदिर से विजयनगरम काल की चार प्राचीन प्रतिमाओं (भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान) की चोरी हुई थी और भारत से बाहर इनकी तस्करी की गई तथा ये संभवत: ब्रिटेन पहुंचाई गईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.