ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Kangana Ranaut और रंगोली के खिलाफ एक और समन, इस दिन पुलिस के सामने होना है पेश

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने एक बार फिर एक्ट्रेस को समन जारी किया है और उन्हें पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा है। दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने कंगना रनोट और रंगोली चंदेल के खिलाफ 2 ग्रुप के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर समन जारी किया है। साथ ही पुलिस ने एक्ट्रेस को 23-24 नवंबर को बांद्रा पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है।

बता दें कि यह मामला बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने कंगना रनोट और उनकी बहन रंगोली को समन जारी करते हुए 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया था। कंगना रनोट के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। दरअसल, स्‍थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना व उनकी बहन रंगोली के खिलाफ 17 अक्‍टूबर को प्राथमिकी दर्ज की थी।

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ 124 ए सहित कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद एक्ट्रेस और उनकी बहन को समन जारी किया गया है। बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक एवं फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद द्वारा दाखिल कराई गई शिकायत की जांच करने का आदेश दिया था। मुनव्वर के वकील के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री पिछले दो महीने से बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं।

आरोप है कि उन्होंने ट्वीट में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिनसे न केवल उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि कई कलाकारों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह भी आरोप है कि वह कलाकारों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास भी कर रही थीं और उनकी बहन रंगोली ने भी सोशल मीडिया पर दो धार्मिक समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.