ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सोने के वायदा भाव में अच्छी-खासी गिरावट, चांदी की कीमत भी टूटी; जानें क्या रह गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने के भाव भाव में बुधवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10:44 बजे चार दिसंबर, 2021 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 175 रुपये यानी 0.34 फीसद टूटकर 50,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने की कीमत 50,766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 204 रुपये यानी 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 50,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने की कीमत 50,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:45 बजे दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की वायदा कीमत 297 रुपये यानी 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 62,951 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। मंगलवार को दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 289 रुपये यानी 0.44 फीसद की भाव कमी के साथ 64,804 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में मार्च में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 65,093 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 6.10 डॉलर यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 1,879 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 0.42 डॉलर यानी 0.02 फीसद की तेजी के साथ 1,880.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.13 डॉलर यानी 0.51 फीसद की भाव कमी के साथ 24.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.08 डॉलर यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.