ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कंप्यूटर बाबा के करीबीयों पर प्रशासन हुआ सख्त, अवैध कब्जों पर चलाया जा रहा पीला पंजा

इंदौर: इंदौर में पुलिस प्रशासन द्वारा कंप्यूटर बाबा पर पिछले दिनों की गई कार्रवाई के बाद अब उनसे जुड़े समर्थकों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है इसी के चलते बाबा के समर्थक रमेश तोमर के अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि बाबा जिस वाहन से घूमते देवास रमेश तोमर का ही था इसे लेकर हिस्ट्रीशीटर रमेश तोमर से कनेक्शन को लेकर शिवराज सरकार ने उन पर नकेल कस दी है।

इंदौर में भले ही न्यायालय से कंप्यूटर बाबा पर दर्ज अपराधिक प्रकरणों में सुनवाई करते हुए राहत मिली हो लेकिन अब कंप्यूटर बाबा से जुड़े समर्थकों की लिस्ट प्रशासन का गाता हुआ नजर आ रहा है इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा रमेश तोमर का नाम सामने आने के बाद प्रशासन के आदेश अनुसार नगर निगम की टीम आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित इदरीश नगर में कार्रवाई करने पहुंची है।

जहां पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाया जा रहा है तो वही तीन मोबाइल के टावर भी हटाए जा रहे हैं यह सभी रमेश तोमर के बताए गए हैं रमेश तोमर पर करीबन दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं और रमेश तोमर कंप्यूटर बाबा का काफी करीबी बताया जाता था रमेश तोमर द्वारा ही बाबा को लाखों रुपए की कीमती कार घूमने के लिए दी गई थी और वह कार अभी गांधीनगर थाने पर जप्त की गई है फिलहाल आने वाले दिनों में ऐसी कई कार्रवाई या बाबा के समर्थकों पर देखी जा सकती है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.