ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रोहित शर्मा ने कहा- मुझे सूर्यकुमार यादव के लिए अपना विकेट कुर्बान करना चाहिए था

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आइपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे साल आइपीएल खिताब पर कब्जा किया। हालांकि 13 सीजन में इस टीम ने 5 बार ये खिताब अपने नाम किया है। टीम की इस शानदार सफलता के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि हमारी टीम अपनी जीत की आदत को बनाए रखने में सफल रही और यही कारण है कि हमने फिर से खिताब अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा ने कहा कि, मुझे अपनी टीम के खिलाड़ियों से बेस्ट प्रदर्शन करवाने के लिए सही संतुलन तलाशना था और मैं उन कप्तानों में से नहीं हूं जो खिलाड़ियों के पीछे पड़ा रहे। टीम के खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बना रहे ये काफी जरूरी है और टीम के खिलाड़ी जैसे की हार्दिक पांड्या, क्रुणाल व पोलार्ड लंबे समय से खेल रहे हैं और वो जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। टीम ने जिस तरह से इस पूरे सीजन में प्रदर्शन किया उससे मैं काफी खुश हूं और मैंने शुरुआत में ही कहा था कि हमें जीत की आदत बनाए रखने की जरूरत है। टीम के सहयोगा स्टाफ की भी जीत में बड़ी भूमिका रही और इससे ज्यादा की उम्मीद हम नहीं कर सकते थे। हमने इस सीजन की पहली गेंद से ही प्रयास शुरू कर दिए थे और फिर हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दिल्ली के खिलाफ फाइनल मैच में राहुल चाहर को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था और इसके बारे में रोहित ने कहा कि ये टीम की रणनीति का हिस्सा था। उनका इस मैच में नहीं खेलना हमारी रणनीतिक चाल थी। हमने इस मुकाबले में ये सुनिश्चित किया था कि सूर्यकुमार यादव और इसान किशन पूरे आत्मविश्वास के साथ दिल्ली के खिलाफ खेलें। रोहित को रन आउट होने से बचाने के लिए सूर्यकुमार ने अपना विकेट गंवाया था और इस बारे में मुंबई के कप्तान ने कहा कि वो जिस तरह की फॉर्म में है मुझे उसके लिए अपना विकेट गंवाना चाहिए था। उन्होंने इस पूरे सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.