ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिग्विजय ने नीतीश कुमार के जोड़े हाथ, बोले- देश बचाने के लिए BJP को छोड़ तेजस्वी का साथ दीजिए

भोपाल: बिहार चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। एक बार फिर बिहार में जेडीयू-भाजपा सरकार बनी है। इस बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को संघ औऱ बीजेपी को छोड़ने की सलाह दी है। दिग्विजय का कहना है कि नीतीश कुमार को भाजपा का साथ छोड़कर देश बचाने के लिए तेजस्वी का साथ देना चाहिए।

दरअसल एक पत्र लिखते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ‘नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं। सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए संघ की अंग्रेजों के द्वारा पनपाई ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति ना पनपने दें। इस पर विचार ज़रूर करें।

BJP ने नितीश और रामविलास पासवान का कद छोटा किया…
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा है कि भाजपा ने अपनी कूटनीति से नीतीश का क़द छोटा कर दिया व रामविलास पासवान की विरासत को समाप्त कर दिया। सन 1967 से लेकर आज तक जनसंध व भाजपा ने हर गठबंधन सरकारों में अपना क़द बढ़ाया है और सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले राजनैतिक संघटनों को कमजोर किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.