ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मातम से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, बोलेरो और डंपर की टक्कर में 7 लोगों की मौत

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र देर रात बोलेरो और डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 अन्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

रविवार देर रात सतना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर बरपा। जिले के नागौद थाना क्षेत्र रेरुआ मोड़ के पास देर रात बोलेरो और डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो पीछे की ओर से डंपर में जा घुसा। इस घटना में बोलेरो सवार सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में 3 महिला 3 पुरुष और 1 बच्चा है शामिल है। बोलेरो सवार सभी रीवा निवासी विश्वकर्मा परिवार के लोग हैं, जो पन्ना से पारिवारिक शोक के कार्यक्रम से शामिल होने के बाद रीवा लौट रहे थे। इसी बीच सड़क हादसे का शिकार हुए

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.