ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लॉक डाउन के समय नहीं हो पाया था अस्थियों का विसर्जन, अब की गईं 1 क्विंटल अस्थियां विसर्जित

इंदौर: कोरोना वायरस के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन के दौरान रामबाग मुक्तिधाम में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का सबसे ज्यादा अंतिम संस्कार हुआ है। इसमें मुक्तिधाम विकास समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समिति सदस्यों ने मृतक के परिजनों के न आने पर संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार विधि-विधान से पूरा करवाया। जिसके चलते अंतिम संस्कार के बाद मार्च से लेकर अक्टूबर तक करीब एक क्विंटल से अधिक अस्थियां एकत्रित हो गई थी। विसर्जन के लिए इंतजार कर रही अस्थियों का आज विधि विधान से विसर्जन किया गया।

आपको बता दें कि मार्च के बाद शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप फैलना शुरू हो गया था। अप्रैल में कोरोना ने शहर में अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया था। लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमितों की मृत्यु सिलसिला भी बढ़ता चला गया था। हालात ये हो गए थे कि अधिकांश परिजन अपनों की मौत पर उनका चेहरा देखना तो दूर अंतिम संस्कार के समय मौजूद नहीं रह सके थे। ऐसे में रामबाग मुक्तिधाम विकास समिति ने यह बीड़ा उठाया। समिति सदस्यों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना संक्रमित मरीजों का अंतिम संस्कार किया, बल्कि आज उनकी अस्थियों का विसर्जन करके समाज में एक सराहनीय पहल भी की।

फिलहाल एक क्विंटल अस्थियां रामबाग मुक्ति धाम में पड़ी थी। कोरोना संक्रमण से मृत लोगों की अस्थियों को नदियों में विसर्जन के रामबाग मुक्तिधाम एवं दशा पिंड विकास समिति आगे आई। शुक्रवार को रामबाग मुक्तिधाम विकास समिति द्वारा लगभग 1 क्विंटल अतिथियों का नर्मदा में विसर्जन किया गया विसर्जन के पहले मुक्तिधाम में ही सभी अस्थियों का विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया। जो कि समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.