ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देवी-देवताओं की फोटो लगे पटाखे बेचने पर मुस्लिम दुकानदार को धमकी, दुकान में आग लगा देंगे

देवास: दिवाली के त्योहार को लेकर पटाखों की बिक्री शुरु हो चुकी है। पटाखों पर हिंदू देवी देवताओं के फोटो लगाने के विरोध का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक मुस्लिम दुकानदार को धमकी देते नजर आ रहे हैं। हालांकि दुकानदार अपनी सफाई में सिर्फ इतना ही कहता है कि यह पटाखें उसने खुद थोड़े बनाए हैं और पटाखों पर देवी देवताओँ की फोटों तो अरसे लगती आ रही है। वहीं वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग तरह तरह के कमेंट करने लगे।


वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ लोग एक दुकान में घुसकर दुकानदार को धमकाते है। वे कहते हैं अगर हम आपके देवी-देवताओं के साथ ऐसा ही करें तो क्या होगा। इस पर दुकानदार कहता है कि वह इस तरह के पटाखे नहीं लेता है। बाद में दुकानदार के साथ मौजूद एक व्यक्ति कहता है कि ऐसे पटाखे हम नहीं बनाते हैं। यह पूरे जमाने में कब से हो रहा है, आपको आज पता चली। इस पर दुकान में घुसे लोग उनपर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि आपको ऐसे पटाखे खरीदने ही नहीं चाहिए। अगर यह ऐसा करेंगे तो मैं इन्हें परेशान कर दूंगा। मैं इसे वॉट्सऐप पर डालूंगा। आग लगा दूंगा इस दुकान में। एक दूसरा आदमी कहता है कि लाइसेंस निरस्त हो जाएगा, दो मिनट लगेंगे। फिर मत कहना कि हिंदुओं ने घर बिठा दिया।

इस वीडियो के सामने आते ही लोग हमलावर हो गए और गुस्सा जाहिर किया। फुजैल अहमद नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर कहा, “भारत में ज्यादातर पटाखे तमिलनाडु के शिवकाशी में बनते हैं। यहां लोग भगवान की तस्वीरें पटाखों में लगाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनका व्यापार बढ़ेगा। दुकानदार का सिर्फ इतना ही दोष था कि वह मुस्लिम था और उसने दाढ़ी रखी थी।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह काफी बुरा लग रहा है। गरीब दुकानदार को देखिए वह आपके पिता की उम्र का होगा और अपना काम कर रहा है। यह गुंडे बेरोजगार हैं। ये लोग उत्पादकों के पास जाने के बजाय दुकानदारों के पीछे हैं, क्योंकि ये लोग आसान निशाना हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.