ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में हिन्दू युवतियों के साथ बढ़ रहे लव जिहाद, धर्मांतरण व हत्याओं के विरोध में बजरंगदल ने किया विरोध प्रदर्शन

खंडवा: सोमवार को शहर के घण्टाघर चैक पर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंगदल द्वारा पिछले दिनों हरियाणा के बल्लभगढ़ में आरोपी तौसीफ द्वारा लव जिहाद का शिकार हुई बहन निकिता तोमर के समर्थन में और देश में जगह-जगह बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओं के विरोध में करीब 1 घण्टे तक नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही गुनाहगार आरोपीयों को जल्द से जल्द फाँसी देने की माँग की गई। बजरंगदल के विभाग संयोजक नागेश वालंजकर ने बताया कि बल्लबगढ़ में निकिता तोमर के साथ हुई घटना को लेकर समाज के बीच जनजागरण व आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर देशभर में बजरंगदल द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है एवं सतत लव जिहाद को लेकर जागरूकता हेतू समाज जागरण के आंदोलन बजरंगदल के माध्यम से अब तीव्र गति से निंरतर चलाएं जाएंगे। जिससे सनातन संस्कृति को नुकसान पहुँचाने वाले आसुरी ताकतों के मंसूबे नाकाम किये जा सकें। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष कुमार मलानी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाल, संयोजक मंगल सिंह गौड़, सह संयोजक खुशहाल योगी, गौरक्षा प्रमुख रविन्द्र शेंडगे, जयंत चैथे, किशोर सारसर भगत, अमित वैणानी, शनि शुक्ला, पंकज टोपलानी, आकाश पंजाबी, श्रेयांश तिवारी, अजय राजपूत, छोटू, तिवारी एवं बजरंगदल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। खंडवा नगर के साथ ही खंडवा जिले में प्रखण्ड स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.