ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रियंका गांधी का तंज- BJP अपने पूंजीपति मित्र को दीवाली में गिफ्ट करेगी 6 एयरपोर्ट

लखनऊः लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे का संचालन आज से अडानी ग्रुप करेगा। अडानी ग्रुप के पास इस एयरपोर्ट की जिम्मेदारी अगले 50 साल तक होगी। इस पर सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके भाजपा पर जोरदार हमला बोला। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपा का जनता को दीवाली का गिफ्ट। भयंकर महंगाई भाजपा का अपने पूंजीपति मित्र को दीवाली गिफ्ट। उन्होंने कहा कि 6 एयरपोर्ट पूजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास।

बता दें कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट  के लिए अडानी ग्रुप के साथ हुए करार के मुताबिक शुरुआती तीन साल तक अडानी समूह के अधिकारी एयरपोर्ट प्रशासन के साथ काम करेंगे। 34 साल पुराने इस हवाई अड्डे को सरकारी और खास उद्योगपतियों के इस्तेमाल के लिए सन 1986 में बनाया गया था। जबकि 17 जुलाई 2008 को इस एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए शुरू किया गया। उसके बाद मई 2012 में लखनऊ एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिला। आज लगभग 160 से अधिक विमानों का यहां से संचालन होता है और 55 लाख से अधिक यात्री सालाना यहां से सफर करते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.