ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Mahindra Thar के पहले मॉडल की हुई डिलीवरी, 1.11 करोड़ रुपये की कीमत में किया गया था नीलाम

नई दिल्ली।  देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारत में अपनी नई एसयूवी थार को हाल ही में लॉन्च किया था। जिसकी कंपनी ने डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने पहली थार को ग्राहक को सौंप दिया है। जिसे 1.11 करोड़ रुपये की कीमत में नीलाम किया गया था। बताते चलें कि, Mahindra Thar के पहले मॉडल को दिल्ली के मिंडा ने छह दिन की लंबी ऑनलाइन बोली के बाद खरीदा था।

फिलहाल कंपनी ने घोषणा की उसनें हाल ही में ऑल-न्यू थार को ग्राहक को सौंप दिया था। आकाश मिंडा ने इस एसयूवी के पूरी तरह से लोडेड एलएक्स(LX) पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कन्वर्टिबल वेरिएंट को खरीदा था। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ वीजय नाकरा ने कहा कि, “ऑल-न्यू थार के पहले मालिक के रूप में आकाश मिंडा को बधाई देना चाहूंगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

दो ट्रिम के साथ शुरुआती कीमत: लांंचिंग के बाद से ही महिंद्रा ने नए थार का जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद से उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की थी। थार का नया वर्जन 2 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। इस कार को दो ट्रिम्स एएक्स और एलएक्स में पेश किया है, जिसमें पेट्रोल और डीजल दोनों पॉवर विकल्प हैं। इस कार की कीमत 9.8 लाख रुपये से लेकर 13.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है।

दो इंजन का मिलेगा विकल्प: नई थार में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया गया है, जो 150PS की पावर और 300Nm का टॉर्क मैन्युअल पर व 320Nm का टॉर्क ऑटोमैटिक पर जेनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें 2.2 डीजल इंजन भी दिया गया है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों इंजनों में 6-स्पीड मैन्युअल यूनिट स्टैंडर्ड और विकल्प के तौर पर 6-स्पीड ऑटोमैटिक का भी लाभ उठाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.