ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इमरती देवी की विधानसभा में भाजपा को तिहरा झटका

डबरा: विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले डबरा से भाजपा को दो बड़े झटके लगे हैं। एक तरफ बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। तो दूसरी ओर सपा प्रत्याशी राकेश परिहार ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे को समर्थन दिया है। वहीं घटिया बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी के चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी है। बता दें कि डबरा विधानसभा से सिंधिया गुट की मंत्री इमरती देवी बीजेपी प्रत्याशी हैं और उनके सामने इमरती के समधी और कांग्रेस नेता सुरेश राजे मैदान में हैं।

सपा प्रत्याशी ने दिया कांग्रेस को समर्थन
विधानसभा उपचुनाव के लिए अब जबकि दो दिन बाकी है। ग्वालियर अचल की सबसे चर्चित सीट डबरा से भाजपा को दोहरा झटका लगा है। उपचुनाव में डबरा विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे राकेश परिहर ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे को समर्थन दिया है

बीजेपी नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ
वहीं भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव व पूर्व मंत्री विजयलष्मी साधो ने बृजमोहन अग्रवाल और राकेश परिहार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इमरती देवी के चुनाव प्रचार पर लगी रोक
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी पर प्रचार के लिए बैन लगा दिया है। यह बैन आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले को लेकर लगाया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत मिली शक्तियों के आधार पर निर्वाचन आयोग भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को मध्यप्रदेश में कहीं भी किसी भी तरह की जनसभा, जुलूस, रैलियां, रोड शो और मीडिया में साक्षात्कार के साथ सार्वजनिक बयान जारी करने पर रोक लगाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.