ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP के कृषि मंत्री बोले- जिस तरह झूठों को कोई बेटी नहीं देता, उसी तरह कांग्रेस को कोई वोट नहीं देगा

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने वोट की तुलना बेटी से की है। उन्होंने कहा कि वोट भी बेटी तुल्य होती है और कोई भी अपनी बेटी को किसी धोखेबाज के हाथ नहीं सौंपना चाहेगा। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक बार फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ को आड़े हाथ लिया। वहीं भाजपा की जीत को निश्चित बताया और कहा कि वोट बेटी के समान होता है और जनता तय करेगी कि अपनी बेटी किसके हाथ सौंपनी है।

विधानसभा उपचुनाव के आखिरी दिन कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के दूल्हे, दामाद वाले बयान पर कहा कि हार की आशंका में दोनों पिता-पुत्र अनाप शनाप बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट भी बेटी है और जब बेटी के लिए वर चुनते हैं तो घर परिवार सब देखते हैं। इसलिए झूठे वादे कर प्रदेश के किसानों, युवा बेरोजगारों, महिलाओं, बुजुर्गो को ठगने वालों को जनता अब नहीं चुनेगी।

कमल पटेल ने कहा कि नकुलनाथ नासमझ हैं और छिंदवाड़ा के कुंए के मेंढक इसलिये उन्हें संस्कारों का ज्ञान नहीं है। पिता-पुत्र को अपनी पार्टी की स्पष्ट हार दिख रही है इसलिए बौखलाहट में वह अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कमल पटेल ने आगे कहा कि कमलनाथ को महिलाएं आइटम दिखती हैं इसलिए जब चुनाव आयोग ने ही उन्हें बाहर कर दिया तो प्रदेश की जनता उन्हें कहां स्वीकार करेगी। भाजपा की जीत तय है, प्रदेश की जनता कांग्रेस को उनके झूठ और धोखे का सबक सिखाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.