ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सेना कमांडरों के सम्मेलन में बोले राजनाथ- हमारा पड़ोसी एक ‘आदतन अपराधी’!

नई दिल्ली। सेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुधवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे वर्तमान सुरक्षा वातावरण में भारतीय सेना द्वारा की गई पहल पर बहुत गर्व है। उन्होंने सम्मेलन में हुई बातचीत के बारे में अपने ट्विटर के जरीए कुछ ट्वीट किए। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘भारतीय सेना आजादी के बाद से इस देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए कई चुनौतियों का सामना करने में सफल रही है। चाहे वह आतंकवाद, उग्रवाद या किसी बाहरी हमले का अलर्ट हो, सेना ने उन खतरों को बेअसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय सेना की सुविधा और सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त करने में उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सशस्त्र बलों की भुजाओं को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पड़ोसी एक ‘आदतन अपराधी’

समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने पश्चिमी सीमा पर खतरों के संदर्भ में भारत के पड़ोसी को एक ‘आदतन अपराधी’ बताया है। पश्चिमी सीमा पर पड़ोसी देश से सुरक्षा मुद्दे पर बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारा पड़ोसी एक ‘आदतन अपराधी’ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.