ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें क्या चल रहे हैं रेट

नई दिल्ली। वायदा कारोबार में बुधवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह 10:10 बजे दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 61 रुपये यानी 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले वाले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का रेट 50,961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सप्ताह की तीसरे कारोबारी सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव मंगलवार की तुलना में बढ़त के साथ खुला था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Rate in Futures Market

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:36 बजे दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 241 रुपये यानी 0.39 फीसद की गिरावट के साथ 62,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 62,281 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 149 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 63,758 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पहले मंगलवार को मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत

वैश्विक स्तर पर दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 1.70 डॉलर यानी 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 1,910.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में सोने का भाव 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 1,908.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.10 डॉलर यानी 0.41 फीसद की गिरावट के साथ 24.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। दूसरी ओर हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.08 फीसद की तेजी के साथ 24.39 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.