ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाने से पूर्व विकेटकीपर हुए नाराज, कहा इतनी जल्दी क्या थी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। टीम इंडिया यहां वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। दौरे पर जाने वाली टीम की घोषणा सोमवार (26 अक्टूबर) को की गई जिसमें रोहित शर्मा का नाम नहीं था। चोट की वजह से टीम से बाहर रखे गए रोहित की जगह केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने कहा, “अब तक रोहित ने फिलहाल तो कोई भी मुकाबला नहीं खेला है लेकिन मुझे लगता है कि जब वह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने के लिए फिट होंगे तो वह भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। मुझे जो अब तक खबर मिली है वो 50-50 का मामला है हालांकि उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है।”

“मुझे ऐसा लगता है यह बस कुछ समय की ही बात है। जैसे ही मैच खेलने के लिए तैयार फिट होंगे या कुछ मैच में खेलेंगे फिट पाए जाएंगे वो पूरी तरह से वापसी के लिए तैयार होंगे। यह हेम्पट्रिंग का मामला है और आप किसी को भी तब तक शामिल नहीं करना चाहते हैं जब तक कि वह 100 प्रतिशत फिट नही हो।”

दीप बीसीसीआई द्वारा रोहित शर्मा की गैरहाजरी में केएल राहुल के उप कप्तान बनाए जाने से निराश हैं। उनका मानना है कि इस फैसले पर पहुंचने के लिए तब तक इंतजार करना चाहिए था जब कि कि रोहित के फिटनेस को लेकर सबकुछ साफ नहीं हो जाता।

“अगर रोहित फिट हैं तो वह टीम में जरूर होंग। इसमें तो किसी तरह का कोई शक ही नहीं है। शायद मयंक अग्रवाल की चोट इतनी गंभीर नहीं है और इसी वजह से उनका नाम टीम में शामिल किया गया है। लेकिन फिट होने पर रोहित भी टीम में शामिल होंगे। शयद उप कप्तान की घोषणा करने पर थोड़ा इंतजार करना चाहिए था। कुछ और हफ्ते रोहित की चोट पर इंतजार करना चाहिए था फिर इसको लेकर कोई फैसला करना चाहिए था।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.