ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उमा भारती बोलीं- कोई माई का लाल मुझे सीएम पद से नहीं हटा सकता था, मैंने खुद कुर्सी छोड़ी

सागर: पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती जनसंपर्क में डटी हुई है। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के लिए सागर के सुरखी विधानसभा के बिलेहरा ग्राम में चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। भारती ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने की ताकत किसी माई के लाल में नहीं थी, तिरंगे के सम्मान में मैंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था। उमाभारती ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी जम कर निशाना साधा और भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह को जीताने की जनता से अपील की। सुरखी विधानसभा के बिलहरा में आयोजित चुनावी सभा मे उमा भारती के साथ भाजपा के केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह भी थे।

उमा भारती ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने आपको स्मार्ट समझते थे इंजीनियर समझते थे लेकिन उन्होंने प्रदेश को बदहाल कर दिया था। उमा ने कहा कि मैं सरकार से निकाली नही गई हूं, किसी ने मां का दूध नहीं पिया था कि मुझे सरकार से निकाल सके मैंने तो तिरंगे के सम्मान में मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था, उमा भारती ने सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद राजपूत को अपना छोटा भाई बताते हुए उनके लिए वोट मांगे।

वही जनसभा में लोधी समाज के राष्टीय अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में यह कहकर सबको चौका दिया कि सागर जिले की बण्डा विधानसभा से कांग्रेस विधायक तरबर सिंह भी भाजपा के संपर्क में है और वह भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.