ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

झांसी की रानी के साथ शहीद हुए 745 नागा साधुओं के शस्त्रों का हुआ पूजन

ग्वालियर। गंगादास की बड़ीशाला में दशहरा के अवसर पर सोमवार को शस्त्रों का पूजन किया गया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ युद्ध में शहीद हुए 745 नागा साधुओं के शस्त्र और तोप का पूजन महंत रामसेवक महाराज ने किया। हर साल दशहरे पर यहां इन शस्त्रों का पूजन किया जाता है। हालाकि झांसी की रानी के अस्त्र-शस्त्र नगर निगम संग्रहालय में रखे हैं।

रानी लक्ष्मीबाई को सिंधिया ने मदद देने से किया था इन्का

झांसी की रानी के गुरु पुरनविराठी पीठाधीश स्वामी गंगादास जी महाराज थे। अंग्रेजों के विरुद्ध पहला संगठित संग्राम 1857 में हुआ था। तब रानी लक्ष्मीबाई दतिया से ग्वालियर सिंधिया से मदद मांगने आई थीं, लेकिन वह उनसे नहीं मिले। महल से निकलकर वह आई तब उनका घोड़ा स्वर्णरेखा नदी को पार नहीं कर सका और गिर गया। गिरने के बाद भी रानी लक्ष्मीबाई ने एक अंग्रेज को घायल कर दिया और वह घायल होकर बेहोश हो गई थी। इसके बाद उन्हें रघुनाथ सिंह ने देखा और उनका चेहरा गीले कपड़े से साफ किया। इसके बाद रानी को होश आया।

अंग्रेजों के साथ युद्ध में 745 नागा शहीद हुए थे

रघुनाथ सिंह से उन्होंने पूछा कि मैं कहा हूं। गंगादास की बड़ीशाला का नाम सुनते ही रानी ने उनसे शाला जाने को कहा। जब वह गुरु के पास आई तो उन्होंने कहा कि मैं अब नहीं जी सकूंगी, लेकिन मेरे शरीर और मेरे बेटे को अंग्रेजों के हाथों में नहीं पड़ने देना। इसके बाद जब अंग्रेजों ने शाला को बाहर से घेर लिया। तब शाला में मौजूद लगभग दो हजार साधुओं ने रानी के साथ लड़ने को कहा, क्योंकि नागा साधु अस्त्र-शस्त्र और तोप चलाने में सक्षम थे, इसलिए उन्होंने रानी की मदद की। इस युद्ध में 745 नागा शहीद हुए और रानी के पुत्र को लेकर दो साधुओं को शाला से भगा दिया। इसके बाद अंग्रेजों ने मठ को उजाड़ दिया और संपत्ति को लूटा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.