ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को बताया ‘टेलीविजन की कैटरीना कैफ’, कहा- इसलिए अच्छी लगती हो

नई दिल्ली। बिग बॉस-14 के घर में अब हंगामा और रोमांस लगातार बढ़ता जा रहा है। हफ्ते के हर दिन घर में भले ही कुछ भी होता हो, लेकिन वीकेंड का वार में सीन कुछ बदल जाते हैं। इस दिन, शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लेते हैं और मजे भी लेते हैं। ऐसा ही सीन शनिवार को हुआ, जब सलमान खान ने जैस्मीन भसीन से मजाक की। सलमान ने इस दौरान जैस्मीन को ‘टेलीविजन की कैटरीना कैफ’ बताया।

सलमान खान ने ना सिर्फ एक-एक कंटेस्टेंट का हिसाब लिया बल्कि मस्ती मजाक भी की। इस दौरान सलमान खान ने जैस्मीन भसीन से सवाल किया है और जैस्मीन ने इसका इंनोसेंट तरीके से जवाब दिया। इस पर सलमान ने जैस्मीन से मजाक शुरू कर दी। सलमान ने कहा, ‘ अब मुझे पता चला कि तुम मुझे इतनी अच्छी क्यों लगती हो, क्योंकि तुम टेलीविजन की कैटरीना कैफ हो।’ इस पर जैस्मीन ने जवाब दिया, ‘आप सीरियस हैं, ऐसा किसने बोला?’

इसके बाद सलमान खान ने जैस्मीन की तारीफ की। इसके बाद जैस्मीन भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने कह दिया कि सलमान खान उनके क्रश हैं यानी जैस्मीन उन्हें पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘थैंक्यू, मुझे आप पर बहुत क्रश है और आप ऐसा बोलते हो तो मुझे कुछ कुछ होता है।’ सलमान और जैस्मीन के इस बातचीत से घर में हंसी-मजाक का माहौल क्रिएट हो गया।

बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान जैस्मीन की तारीफ कर चुके हैं और उन्होंने पिछले वीकेंड का वार में भी जैस्मीन की तारीफ की थी। सलमान ने जैस्मीन के लिए कहा था कि वो बनावटी यानी फेक नहीं है। साथ ही सलमान खान ने अन्य कंटेस्टेंट्स के प्रति जैस्मीन के व्यवहार के लिए भी एक्ट्रेस की तारीफ की थी। वैसे पिछले सीजन में शहनाज गिल ने खुद को कैटरीना कैफ से जोड़ा था और कहा था कि वो पंजाब की कैटरीना कैफ हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.