ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में 90 फीसद लोग कोरोना से हुए ठीक, सक्रिय मामले में भी आई कमी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। भारत में कोरोना से अब तक 90 फीसद लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी घट रही है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। देश में दैनिक मामलों की संख्या भी घटकर 50 हजार के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 50,129 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 578 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना के कुल आंकड़ों की बात करें तो अब तक 78 लाख 64 हजार 811 मामले सामने आ चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। भारत में फिलहाल 6,68,154 एक्टिव केस बचे हैं। देश में तेजी से लोग कोरोना से ठीक भी हो रहे हैं। भारत में फिलहाल 70 लाख 78 हजार 123 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 1,18,534 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में रिकवरी दर 90 फीसद

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 62,077 लोग ठीक हो चुके हैं। इसको मिलाकर कोरोना रिकवरी दर 90% हो चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 12,526 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर सक्रिय दर 8.50% रह गई है। भारत की कोरोना से मृत्यु दर 1.51% है।

साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार तक 10,25,23,469 सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से  11,40,905 टेस्ट कल किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.