ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेमचंद गुड्डू स्ट्रांग रूम की व्यवस्था से असंतुष्ट, गड़बड़ी को लेकर चुनाव आब्जर्वर से करेंगे शिकाय

इंदौर: मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सांवेर विधानसभा को सबसे अहम माना जा रहा है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों की कमिश्निंग के दौरान गड़बड़ी सामने आने की बात कहते हुए आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू नेहरू स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए ईवीएम और वीवी पैट मशीनों का अवलोकन करने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने ईवीएम मशीनों का अवलोकन किया।

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने मीडिया से चर्चा करते हुए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि वे मामले की शिकायत चुनाव आब्जर्वर से करेंगे। वही मतदान शुरू होने के बावजूद अब तक मतदाता पर्ची नहीं मिलने और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर आपत्ति जाहिर करते हुए गुड्डू ने निष्पक्ष चुनाव होने पर भी संदेह जाहिर किया है। वही अपर कलेक्टर ने कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत को गलत बताया है।

उनका कहना है कि सभी जरूरी व्यवस्थाओं का ध्यान प्रशासनिक स्तर पर रखा गया है। ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन सभी दलों के प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया है। नेहरू स्टेडियम में भी कमिश्निंग व्यवस्था चाक-चौबंद है, जिसकी निगरानी के लिए सतत वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.