ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिवाली से पहले दिल्ली वालों को गिफ्ट, आज मिलेगा 2 नए फ्लाईओवर का तोहफा

नई दिल्ली। दिल्ली के लाखों लोगों को शनिवार को आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से बड़ा दिवाली गिफ्ट मिलने जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को शाहदरा जीटी रोड पर शास्त्री पार्क और सीलमपुर में बनाए 2 गए फ्लाईओवर का उद्धाटन करेंगे। दोनों फ्लाईओवर को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयार किया है। दोनों फ्लाईओवर के शनिवार से विधिवित शुरू होने से जीटी रोड पर जो वाहन चालक सीलमपुर और शास्त्री पार्क के भीषण जाम में फंसते थे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा। लोगों को दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से इसे दिवाली से पहले ही लाखों लोगों को मिलने वाला गिफ्ट माना जा रहा है। शास्त्रीपार्क लालबत्ती पर करीब 700 मीटर लंबा 6 लेन का टू-वे फ्लाईओवर बनाया गया है। इसके दो लूप भी बनाए जा रहे हैं। जिनका बाद में उद्घाटन किया जाएगा।

इन दोनों फ्लाईओवर के शुरू होने से जीटी रोड पर आइएसबीटी कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश सीमा के बीच केवल दो लाल बत्ती ही रह जाएगी। फिलहाल जीटी रोड पर आइएसबीटी से गांधीनगर और शाहदरा जाने वाले मार्ग पर सीलमपुर में तो वन-वे फ्लाईओवर था, लेकिन सड़क की दूसरी तरफ यानी दिलशाद गार्डन से आकर आइएसबीटी की ओर जाने वाले लोग जाम में फंस जाते थे। अब जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

यहां पर बता दें कि दोनों फ्लाईओवर के निर्माण पर कुल 250 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह भी कहा जा रहा है कि इस परियोजना पर दिल्ली सरकार ने 54 करोड़ रुपये की बचत की है। हालांकि इससे पहले भी दिल्ली सरकार बाहरी रिग रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में 350 करोड़ रुपये के करीब बचा चुकी है।

यहां पर बता दें कि पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या आम है। ऐसे में ये दोनों फ्लाईओवर लोगों के सफर की राह आसान करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.