ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इमरती देवी बोली- मुझे वोट दो, पार्टी जाए भाड़ में… कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर CM शिवराज को घेरा

डबरा: पूर्व सीएम कमलनाथ को शराबी कबाड़ी जैसा व उनकी मां-बहन पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद अब महिला एवं विकास मंत्री व डबरा से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी ने अपनी ही पार्टी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने किसानों से बातचीत के दौरान कहा – आप वोट मुझे देना पार्टी जाए भाड़ में…। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने वीडियो को शेयर करते हुए इमरती देवी व शिवराज सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि इमरती देवी ने कुछ विवादित बोला है। इससे पहले भी चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि हम जिस कलेक्टर को फोन करेंगे, वह सीट जिता देगा।

दरअसल, किसानों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर पहुंची प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं डबरा की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने किसानों से बातचीत के दौरान कहा कि जहां इमरती देवी खड़ी हो जाती वहां हिंदोस्तान खड़ा नहीं हो जावेगा। पार्टी जाए भाड़ में जाए।

इमरती देवी के विवादित बयान को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने भाजपा नेताओं को टैग किया और लिखा कि शिवराजसिंह चौहान जी, जिन बिकाऊओं के बल आप सत्ता की चाशनी का आनंद ले रहे हैं, वे हमारी नाव में छेद करके आपके साथ आये हैं! जो हमारे नहीं हुए वे आपके? इमारती देवी के हारने के पहले ही तेवर देखिए, कह रही हैं “पार्टी जाए भाड़ में”??

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.