ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MS Dhoni को लगा झटका, IPL से बाहर हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े मैच विनर ब्रावो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर और एक बड़े मैच विनर ड्वेन ब्रावो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैँ। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उनको चोट लगी थी जिसके बाद वह राजस्थान के मैच में नहीं खेले थे। अब टीम के कार्यकारी अधिकारी ने बताया का है ब्रावो घर जा रहे है और आगे के मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

इस सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। तीन बार की चैंपियन टीम ने अब तक 10 मैच में से सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है। अब उसके पास महज 4 मुकाबले बचे हैं और हर मैच में जीतने के बाद भी प्लेऑफ में टीम के पहुंचने की उम्मीद कम है। इन अहम मुकाबलों से पहले टीम को ऑलराउंडर के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने का दर्द झेलना पड़ रहा है।

एएनआई से बात करते हुए टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि ब्रावो अब आगे टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे और वो घर वापस लौटने को तैयार हैं। उनकी ग्रोइंग इंजरी की वजह से आइपीएल छोड़ना पड़ रहा है जो दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हुई थी। उन्होंने कहा, नहीं, अब टूर्नामेंट इस भाग में ब्रावो नहीं खेलने वाले हैं। ग्रोइंग इंजरी की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वो एक दो दिन में ही अपने घर वापस लौट जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.