ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

2016 में हुए पठानकोट एयरबेस हमले की जांच करने वाले एनआइए अधिकारी का निधन

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी संजीव कुमार सिंह का निधन हो गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) में रहने के दौरान उन्होंने 2016 में पठानकोट एयर फोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले की जांच का नेतृत्व किया था। वह 61 वर्ष के थे। वह इसी साल फरवरी में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने एनआइए में सात वर्षो तक काम किया था। 1987 बैच और मध्य प्रदेश कैडर के आइपीएस अधिकारी सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जांच एजेंसी में उनके पूर्व सहयोगी और असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने उनके निधन के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, एक खराब दिन। 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिंह का डेंगू से निधन हो गया। एनआइए में मेरे परामर्शदाता हमेशा मेरे विचारों में रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। सिंह के निधन पर एनआइए ने भी शोक प्रकट किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.