ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Anurag Kashyap Metoo Case: पीड़ित एक्ट्रेस ने अब लिया इरफान पठान का नाम

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन दुष्कर्म समेत कई आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। एक्ट्रेस ने एफआईआर दर्ज करवाने के बाद कई राजनेताओं से भी न्याय की गुहार लगाई है और सुरक्षा देने की मांग की है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी मुहिम चला रखी है और लगातार आरोप लगा रही हैं और अपना पक्ष लोगों के सामने रख रही हैं। अब इस केस में कई सेलेब्स के बाद क्रिकेटर रहे इरफान पठान की भी एंट्री हो गई है।

दरअसल, अनुराग कश्यप के खिलाफ लगातार ट्वीट करने के बाद एक्ट्रेस ने इस केस में इरफान पठान का भी जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्होंने इस केस के संदर्भ में इरफान पठान से भी बात की थी। पायल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘मैंने इरफान पठान को ये नहीं बताया था कि अनुराग कश्यप ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। लेकिन, साथ मेरी बातचीत के बारे में मैंने इरफान खान को सबकुछ बता दिया था। उन्हें इसकी जानकारी है, लेकिन अभी वो कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे मेरा अच्छा दोस्त होने का दावा करते हैं।’

एक्ट्रेस ने इरफान पठान के साथ एक फोटो भी शेयर की है। साथ ही एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘इरफान पठान को टैग करने का मतलब ये नहीं है कि मुझे उनमें इंट्रेस्ट है, लेकिन उनके साथ मैंने सबकुछ शेयर किया था, दुष्कर्म वाली बात नहीं। मुझे विश्वास है कि वो सब बताएंगे जो मैंने उन्हें बताया था।’ बता दें कि एक्ट्रेस इससे पहले भी कई ट्वीट में उन्होंने कई और लोगों को भी शामिल किया था।

एक्ट्रेस ने इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा से भी बात की थी। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने रामदास अठावले से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद से भी मदद की गुहार लगाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.