ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर जल्द शुरू कर सकते हैं ‘बधाई दो’ की शूटिंग

नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव और नीना गुप्ता स्टारर फ़िल्म ‘बधाई हो’ को रिलीज़ हुए दो साल हो गए। अलग कॉन्सेप्ट पर बनी इस फ़िल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पिछले साल इसे के लिए सीक्वल की घोषणा की गई। ख़ास बात है कि इस बार आयुष्मान और सान्या को राजकुमार राव और भूमि पेडनकर रिप्लेस कर रहे हैं। अब इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सीक्वल फ़िल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग जनवरी 2021 में शुरू हो सकती है। फ़िल्म को साल 2020 के जून में ही शेट पर आना था, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने शेड्यूल ख़राब कर दिया। अब इसे अगले साल की शुरुआत में शुरू किया जाएगा। इस रिपोर्ट में निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी ने बताया, ‘मैं इस फ्रेंचाइज़ी से जुड़ने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। फैमिली कॉमेडी एक एवरग्रीन आइडिया है, जिस पर एक कम्पलिटी एंटरटेनमेंट बनाया जा सकता है, जिसका मजा पूरा परिवार ले सके। हमारा प्री- प्रोडक्शन काम पूरे स्विंग में चल रहा है। हम इसे जनवरी से फ़िल्माना शुरू करेंगे।’

बता दें, इस बार राजकुमार बिल्कुल अलग अंदाज में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म में उनका किरदार एक दिल्ली के पुलिस वाले का है। जिसकी ड्यूटी महिला थाने में लगाई है। ख़ास बता है कि इस थाने में वह अकेला पुरुष पुलिस वाला है। वहीं, भूमि पेडनकर पीटी टीचर की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, जो एक स्कूल में काम करने वाली हैं। फ़िल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद है।

वहीं, अगर राजकुमार राव की बात करें, तो उनकी फ़िल्म छलांग दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है। हंसल मेहता ने इसका निर्देशिन किया है और अमेज़न प्राइम वीडियो पर यह स्ट्रीम होगी। इस फ़िल्म में राजकुमार राव के साथ नुसर भरूचा नज़र आएंगी। राजकुमार राव पीटी टीचर की भूमिका में दिखेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.