ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गूगल की बड़ी कार्यवाही, बंद किए तीन हज़ार YouTube Channels

गूगल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए फेक न्यूज़ फैलाने वाले 3 हजार यूट्यूब चैनल्स बंद कर दिए हैं। इन यूट्यूब चैनलों पर गूगल की काफी समय से नजर थी। इन अकांउट पर कार्रवाई जुलाई से सितम्बर के बीच की गई है। गूगल का कहना है, यूट्यूब चैनलों पर डाले गए वीडियो की पहुंच बहुत सीमित थी और ज्यादातर 10 से ज्यादा बार ही देखे गए थे। इन चैनलों पर डाले जाने वाली ज्यादातर सामग्री भी झूठी है।

गूगल द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही के बाद इन चैनलों के संचालकों में खलबली मच गई है। असल में यह एक्‍शन गूगल को इसलिए लेना पड़ा क्‍योंकि इन पर गलत सामग्री प्रस्‍तुत करने का आरोप है। हालांकि, गूगल ने इन चैनल के नामों के बारे में जानकारी देने से इनकार किया है।

यूट्यूब पर डाले गए वीडियो के लिंक ट्विटर पर भी शेयर किए जा रहे थे। हमने जब इन वीडियो को देखने वालों के अकाउंट की जांच की तो वो भी फर्जी निकले हैं। इतनी बड़ी संख्या में चल रहे यूट्यूब चैनलों का मकसद क्या था, अभी ये पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव नजदीक हैं और उन संदर्भों में इनका पकड़ा जाना महत्वपूर्ण है। वैसे भी इस समय चीन दुनिया भर में सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ फैला रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.