ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, गृहमंत्री बोले- वचन नहीं कपट पत्र

भोपाल: मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने वचन पत्र जारी कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने हर विधानसभा के लिए अलग अलग वचनपत्र तैयार किए हैं। इस वचनपत्र में कांग्रेस ने वादा किया कोरोना से मरने वालों के परिजनों को नौकरी दी जाएगी, किसान कर्जमाफी योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना काल के दौरान प्रतियोगी परीक्षा देने पर छात्रों की फीस सरकार की तरफ से दी जाएगी। साथ ही रानी लक्ष्मी के शौर्य और वीरता को शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम के तौर पर आयोजित किया जाएगा।

वचन पत्र की घोषणा करने से पहले कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी अफसरों और पुलिस के जरिए चुनाव लड़ना चाह रही है। वोटिंग में पुलिस और अफसर गड़बड़ी कर सकते हैं। वहीं उन्होंने 2018 के वचन पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि तब कांग्रेस ने 972 वचनों का जिक्र किया था, जिनमें से 574 वचन पूरे किए। लेकिन बीजेपी ने अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिरा दी। भले ही बीजेपी हमेशा आरोप लगाती है कि हमने कर्जमाफी नहीं की लेकिन किसान कर्जमाफी की गई है।

वहीं कांग्रेस के इस वचन पत्र पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने इस वचन पत्र को कपट पत्र बताया है। दतिया विधानसभा दौरे पर निकले गृह मंत्री ने कहा कि यह वचन पत्र फिल्म की तरह पार्ट टू है। उन्होंने कहा 15 माह में जिस व्यक्ति ने अपनी पार्टी को चौपट कर दिया हो वह प्रदेश का कैसे बना पाएंगे। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा तीन दिवसीय चंबल संभाग के दौरे पर है और विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में नुक्कड़ और आम सभाएं संबोधित कर रहे हैं आज उनकी नुक्कड़ सभाएं भांडेर विधानसभा में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.