ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में अब तक साढ़े 64 लाख लोग हुए ठीक, एक्टिव केस में आई कमी

नई दिल्ली। India Coronavirus Update, देश में कोरोना वायरस महामारी के रोजाना मामलों में अब कमी आ रही है। देश में फिलहाल साढ़े 64 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। एक्टिव मामले घटकर करीब 8 लाख के पास पहुंच गए हैं। पिछले काफी दिनों से कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 63 हजार 371 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 895 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो देश में अब तक 73 लाख 70 हजार 469 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 64 लाख 53 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा अब घटकर 8 लाख 4 हजार 528 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 12 हजार 161 हो गई है।

कोरोना की रिकवरी दर में वृद्धि

देश में कोरोना की रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटों में देश में 70,338 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना की रिकवरी दर 87.56% हो गई है। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटों में 7,862 एक्टिव केस कम हुए हैं। देश की कोरोना एक्टिव केस की दर घटकर 10.92% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.52% है।

देश में 9 करोड़ से अधिक सैंपलों की जांच

देश में कोरोना वायरस के सैंपल की जांच का आंकड़ा 9 करोड़ के पार चला गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 9 करोड़ 22 लाख 54 हजार 927 सैंपल की जांच हो चुकी है। बीते 24 घंटों में कोरोना के सैंपल की जांच का आंकड़ा 10 लाख 28 हजार 622 हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.