ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

केएल राहुल ने जानबूझकर क्रिस गेल को नहीं दिया मौका, कहा- शेर को भूखा रखना जरूरी होता है

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 31वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पहली बार मैदान पर उतरे। पहले ही मैच में उन्होंने ऐसी शानदार पारी खेली की टीम के हार का लगातार चला आ रहा सिलसिला थम गया। गेल ने अर्धशतक बनाया और टीम को जीत के दरवाजे कर पहुंचाया। आखिरी गेंद तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने क्रिस मोरिस के आखिरी ओवर में खेली गई आतिशी पारी के दम पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब की टीम ने आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन के लगाए छक्के के दम पर 8 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 61 जबकि क्रिस गेल ने 45 गेंद पर 53 रन की सधी पारी खेली।

41 साल के उम्र में भी वो भूखे हैं

मैच में मिली जीत के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने क्रिस गेल पर बात करते हुए उनको शेर बताया और कहा 41 साल की उम्र में भी भूखे हैं। कप्तान ने कहा, “शुरुआती मुकाबलों में वो पिछले कुछ हफ्तों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। वो 41 साल की उम्र में भी भूखे हैं। वो तो पहले दिन से ही हमेशा खेलने के लिए तैयार थे। वो बहुत ही कड़ी मेहनत कर रहे थे।”

शेर को भूखा रखना जरूरी होता है

राहुल ने कहा कि गेल किसी शेर की तरह हैं, “यह वाकई हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था कि उनको मैच में नहीं खेलने के लिए शामिल किया जाए। शेर को भूखा रखना काफी जरूरी होता है। जब कभी भी वो बल्लेबाजी करते हैं, हमेशा ही खतरनाक होते हैं। उन्होंने भी इसको एक चुनौती की तरह ही लिया है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.