ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्मशताब्दी आज, PM मोदी ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का

ग्वालियर: जनसंघ की संस्थापक राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आज भारत सरकार 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया है। जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इस उपलक्ष्य में दिल्ली और ग्वालियर में कार्यक्रण आयोजित किए गए। पीएम मोदी ने वीसी के जरिए ग्वालियर के कार्यक्रम में भाग लिया व 100 रुपए का सिक्का जारी किया। इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बता दें कि राजमाता सिंधिया की आज 101वीं जयंती है। राजमाता सिंधिया का जन्म 12 अक्तूबर 1919 को मध्यप्रदेश के सागर में हुआ था। उन्हें जनसंघ की संस्थापक माना जाता है। उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने 100 रुपए का सिक्का जारी किया है। इस सिक्के के एक तरफ राजमाता की फोटो होगी और दूसरी तरफ भारत सरकार, सत्यमेव जयंते के साथ 100 रुपए लिखा होगा। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। चार धातुओं से बने इस सिक्के में 35 फिसदी चांदी, 40 फिसदी तांबा और 5 फिसदी जस्ता व 5 फिसदी निकल होगा।

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा था, “12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती है। इस खास अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। यह उनके जन्मशताब्दी उत्सव का हिस्सा है और उनके महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने का एक मौका।”

वहीं इससे पहले यशोधरा सिंधिया ने ट्वीट करते पीएम मोदी का धन्यवाद किया था और ट्वीट किया था कि “उदार है आपका हृदय, ऐतिहासिक परख से भरी है आपकी दृष्टि!” मेरी मां श्रीमन्त #RajmataScindia की स्मृति में 100 रुपये के सिक्के का अनावरण 12 Oct को उनकी 100 वी जयंती पर करने जा रहे है,अभिभूत हूं, PM श्री @narendramodi आपने जन और जनसंघ दोनों की भावनाओं का सम्मान किया। हार्दिक आभार!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.