ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आज से सस्‍ता सोना खरीदने का मौका दे रही है सरकार, जानिए इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें

नई दिल्ली। Sovereign Gold Bond (SGB) Scheme 2020-21 की सीरिज सात सब्सक्रिप्शन के लिए 12 अक्टूबर यानी आज से 16 अक्टूबर तक खुली रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्वर्ण बॉन्ड का इशू प्राइस 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। आरबीआई के बयान के मुताबिक, ‘बॉन्ड का मूल्य सब्सक्रिप्शन अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपये प्रति ग्राम है।’

Sovereign Gold Bond Scheme 2020-21 के बारे में कुछ जरूरी बातें: सरकार ने आरबीआई के परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,001 रुपये प्रति ग्राम होगी। सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 सीरिज की आठवीं कड़ी नौ नवंबर से 13 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी।

आरबीआई भारत सरकार की ओर से सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड 2020-21 जारी कर रहा है। स्वर्ण बॉन्ड एक ग्राम सोना के गुणक में लिया जा सकता है। इसकी अवधि आठ वर्ष है और पांच साल के बाद इसमें बाहर निकलने का विकल्प भी है।

गोल्ड बॉन्ड में न्यूनतम एक ग्राम सोना का निवेश किया जा सकता है और आम आदमी के लिए अधिकतम निवेश की सीमा चार किलोग्राम है, जबकि हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए चार किलोग्राम और ट्रस्ट के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम है।

यदि आप मैच्योरिटी तक SGB रखते हैं, तो निवेश पर कोई पूंजीगत लाभ कर नहीं होगा। इसके अलावा, आपको सालाना 2.5% का ब्याज मिलेगा, जिसका भुगतान अर्ध-वार्षिक आधार पर किया जाएगा।

फिजिकल सोने को रखने के लिए SGB एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा, चोरी का कोई खतरा नहीं है और भंडारण की लागत भी नहीं है। इन बॉन्ड को लागू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज वोटर आईडी, आधार कार्ड/पैन या टैन/पासपोर्ट जरूरी हैं। भौतिक सोने के विपरीत, SGB पर GST नहीं लगाया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.