ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पायल घोष ने पीएम मोदी से मांगी सहायता, बॉलीवुड माफिया गैंग से बताया जान का खतरा

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री पायल घोष हाल ही में ऋचा चड्ढा द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे का सामना कर रही है, ने 8 अक्टूबर के अपने ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी और दावा किया, ‘बॉलीवुड का पूरा माफिया गिरोह मुझे दबाने और अपमानित करने का प्रयत्न कर रहा है।’

इसके बाद अभिनेत्री पायल घोष ने प्रधानमंत्री मोदी से ट्विटर पर सहायता की गुहार लगाते हुए यह दावा किया कि बॉलीवुड का ‘माफिया गिरोह’ उनकी हत्या करने का षड्यंत्र रच रहा है। ऋचा ने गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष रेखा शर्मा को ट्वीट किया और कहा, ‘इन तस्वीरों को देखें @sharmarekha मैम। मैंने अभी भी @GGIndia से अपनी शिकायत वापस नहीं ली हैl यह मैंने दिनांक 22/9/20 को पायल घोष के खिलाफ दायर की हैl एक निर्देशक के खिलाफ उनके मामले में मेरा नाम गलत तरीके से लेने के लिए। मुझे विश्वास है कि मेरी शिकायत को पहले प्राथमिकता देंगी।’

ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पायल ने न केवल रेखा शर्मा, बल्कि पीएम को भी टैग कियाl इसमें लिखा था, ‘सुश्री चड्ढा आपको कैसे पता कि मैंने आपका नाम गलत तरीके से खींचा है, जब तक कि सच्चाई सामने नहीं आती, आप कैसे इस बारे में श्योर हैं ?? कृपया @sharmarekha इस पर गौर करें कि कैसे पूरा गिरोह मुझे दबाने और अपमानित करने का प्रयत्न कर रहा है। @PMOIndia @narendramodi #BetiBachao’वह आगे लिखती है, ‘@PMOIndia @narendramodi @sharmarekha जी  ये माफिया गिरोह मुझे मार देगा और मेरी मौत को आत्महत्या या कुछ और साबित कर देगाl’

गौरतलब है कि पायल घोष ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया हैl इसके बाद से वह लगातार इस बारे में बात कर रही हैंl मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को बुलाकर पूछताछ कर चुकी हैंl हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी होनी बाकी हैl पायल घोष ने कई फिल्मों में काम किया है और वह एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैंl

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.