ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Rhea Chakraborty First Photo After Bail: जेल से बेल पर छुटने के बाद रिया चक्रवर्ती की पहली तस्वीर आई सामने, ऐसी हुई हालत

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को हाल ही में मुंबई हाई कोर्ट से जमानत मिल गई हैl उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया थाl वह 1 महीने से भी अधिक समय तक जेल में रही है और अब जमानत पर रिहा हुई हैl

रिहा होने के बाद वह मुंबई के सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में स्पॉट गई हैl इस मौके पर रिया चक्रवर्ती काफी परेशान नजर आ रही हैl उन्होंने मास्क लगा रखा हैl इसके अलावा उन्होंने वाइट कलर का कुर्ता और ब्लू जींस पहन रखा हैंl

एनसीबी के उप निदेशक अशोक मुथा जैन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला करने से पहले एनसीबी उच्च न्यायालय के फैसले की जांच करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रिया को NCB की दिल्ली इकाई द्वारा दर्ज की गई दूसरी FIR में गिरफ्तार नहीं किया जाएगाl उन्होंने आगे कहा कि ‘एक व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20 के अनुसार दूसरी बार दंडित नहीं किया जा सकता है।’ इस बीच हाईकोर्ट ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

भायखला जेल से रिहा होने के एक दिन बाद रिया चक्रवर्ती को सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में देखा गया है। जमानत की शर्तों में से एक के अनुसार रिया को उच्च न्यायालय ने अपने आवास से निकटतम पुलिस स्टेशन में सुबह 11:00 बजे से शाम 5 बजे के बीच कभी भी उपस्थित होने के लिए कहा गया है, ताकि वह अपनी उपलब्धता दर्ज करा सकेंl रिया अपनी रिलीज के बाद से अगले दस दिनों की अवधि के लिए इस प्रोटोकॉल का पालन करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.