ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Exclusive! सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, मां नीलम ने कहा जनवरी में हुई थी कोर्ट मैरिज

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सपना चौधरी के घर बेटे ने जन्म लिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। सपना चौधरी को बेटा हुआ है। इस खबर के सामने आते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है। हर तरफ से उन्हें बधाई दी जा रही है। हालांकि ये खबर उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। सपना चौधरी के मां बनने की खबर की पुष्टी खुद उनकी मां ने नीलम चौधरी ने की है। नीलम चौधरी ने दैनिक जागरण से खास बातचीत में न सिर्फ सपना चौधरी के मां बनने की बात की पुष्टि की बल्कि उन्होंने इस शादी को दुनिया से छुपा कर रखने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि डांसर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। नीलम ने बताया कि वह नानी बनकर काफी खुश हैं। वहीं परिवार में भी इस बात को लेकर काफी खुशी का माहौल है। सपना की शादी को छुपाकर रखने के पीछे की वजह पूछने पर नीलम चौधरी ने खुलकर बात की। नीलम ने बताया कि सपना ने हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से जनवरी में कोर्ट मैरिज किया था। शादी के बाद कोई प्रोग्राम इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वीर साहू के फूफा जी का निधन हो गया था। इसी वजह से सपना की शादी की बात सामने नहीं आ सकी।

इसी बात चीत में सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने आगे बताया कि अब जब घर में इतनी बड़ी खुशी आई है तो इसे पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। अब पूरी दुनिया को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि सपना चौधरी की शादी हो चुकी है और वह एक बेटे की मां बन गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.