ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को टैंकर ने मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 6 मजदूरों की मौत

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मजदूरों से भरे एक वाहन को टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पंचर होने पर रोड पर खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत हुई है। वहीं 24 मजदूर घायल हुए हैं। घटना के बाद मृतकों के शवों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, बताया जा रहा है कि सभी मजदूर धार जिले के टांडा के रहने वाले हैं। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है, फिलहाल इस मामले में तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह व पूर्व सीएम कमलनाथ हादसे पर जताया दु:ख
मुख्यमंत्री ने ट्‍वीट में लिखा- धार ज़िले के तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात हुए सड़क हादसे में कई श्रमिक बंधुओं के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं पूर्व सीएम ने भी मृतकों के परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि मै सरकार से मांग करता हूं कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करे व घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करे। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.