ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

UP पुलिस की धक्का मुक्की से जमीन पर गिरे राहुल गांधी, कमलनाथ बोले- बेहद निंदनीय है यह घटना

भोपाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यूपी पुलिस द्वारा धक्का मुक्की व गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने निंदनीय बताया है। कमलनाथ ने कहा भाजपा शासित राज्यों ने बेटियों के साथ दरिंदगी की जाती है और उन्हें इंसाफ नहीं मिलता और दूसरी तरफ परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को बलपूर्वक रोका जा रहा है। हाथरस की घटना पूरे देश के माथे पर कलंक है।


कमलनाथ ने ट्वीट में कहा कि एक तरफ़ भाजपा शासित राज्यों में बहन- बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं निरंतर घट रही है , उन्हें इंसाफ़ नहीं मिल रहा है ,आरोपियों को बख्शा जा रहा है , वहीं दूसरी तरफ़ उनके परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को बलपूर्वक रोका जा रहा है। हाथरस की घटना पूरे देश के माथे पर कलंक है। पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार आधी रात में परिजनों को बताये बग़ैर पीड़िता का धार्मिक भावनाओं के विपरीत अंतिम संस्कार किया गया।

किस प्रकार पीड़िता न्याय की उम्मीद से अस्पताल में जीवन- मृत्यु से संघर्ष करती रही और यूपी सरकार बेख़बर बनी रही और जब आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते है, सांत्वना देना चाहते है तो उन्हें रोका जा रहा है।  यूपी सरकार की इस तानाशाही का कांग्रेस विरोध करेगी।

आपको बता दें कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले यूपी पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की थी। पुलिस की धक्का-मुक्की से राहुल गांधी संभल नहीं पाए और वह गिर गए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं सिर्फ पीड़ित परिवार से मिलना चाहता हूं। ये लोग मुझे जाने से रोक नहीं पाएंगे। पुलिस ने हमें धक्के मारकर गिराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.