ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोविड-19 के आयुर्वेद आधारित 58 परीक्षणों का 1 मार्च से 25 जून के दौरान हुआ पंजीकरण: आयुष मंत्रालय

नई दिल्लीः आयुष मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ‘क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया’ में एक मार्च से 25 जून के बीच कोविड-19 के लिए आयुर्वेद से जुड़े 58 नए प्रायोगिक परीक्षणों का पंजीकरण हुआ। यह राष्ट्र स्तर पर आयुष क्षेत्र में तथ्य आधारित अध्ययनों के बढ़ते रूझान को दिखाता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साल अगस्त में आई खबरों में कहा गया था कि ‘क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया’ (सीटीआरआई) में पंजीकृत 203 प्रायोगिक परीक्षणों में 61.5 प्रतिशत आयुष विषय के थे।

मंत्रालय ने कहा कि इन परीक्षणों से शोधकर्ताओं को भविष्य के अगले कदम को लेकर रणनीति बनाने में मदद मिलेगी और लोगों को कोविड-19 को रोकने में आयुर्वेद की अहमियत का भी पता चलेगा । मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण पूरा हो जाने पर परिणाम का जल्द से जल्द प्रकाशन किया जाएगा ताकि नीति-निर्माताओं को इसका फायदा मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.