ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा पूजा के आयोजन पर योगी सरकार ने लगाई रोक, कहा-रामलीला को अनुमति, लेकिन…

लखनऊ: कोरोना महामारी की वजह से त्योहारों पर भी संकट मंडराने लगे हैं। हालांकि योगी सरकार ने इसपर रोक नहीं लगाई है बावजूद इसके नई गाइड लाइन जारी किया है जिसे हर किसी को मानना पड़ेगा। जी हां, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आगामी महीने होने वाले दुर्गा पूजा और राम लीला को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। इस बार सार्वजनिक दुर्गा पूजा के आयोजनों पर रोक लगाई गई है, वहीं रामलीला मंचन को लेकर भी नियम बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रामलीलाओं का मंचन प्राचीन परंपरा है। दशकों से परंपरा के अनुसार रामलीलाएं होती आई हैं। ऐसे में इस बार परंपरा न टूटे इसलिए रामलीलाओं के मंचन को छूट दी गई है लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी लागू की गई हैं।

रामलीला स्थलों पर 100 से ज्यादा दर्शक न हों एकत्र 
सीएम योगी ने कहा कि रामलीला स्थलों पर 100 से ज्यादा दर्शक एकत्र नहीं हो सकेंगे। जो दर्शक रामलीला देखेंगे उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। इसके अलावा रामलीला स्थल पर और लोगों को सैनिटेशन करना आवश्यक होगा। हर किसी के चेहरे पर मास्क लगा होना जरूरी रहेगा।

दुर्गा पूजा के दौरान जुलूस निकालने की इजाजत नहीं 
वहीं दुर्गा पूजा को लेकर सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगाई गई है। सीएम ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान किसी को भी जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। लोग अपने घरों में मूर्ति स्थापित करके पूजा कर सकते हैं। दुर्गा पूजा के सार्वजनिक पंडालों पर इसलिए रोक है ताकि भीड़ एकत्र न हो।

दुर्गा पूजा-दशहरा पर न हो मेले का आयोजन
हर साल दुर्गा पूजा के दौरान और दशहरे पर मेले का आयोजन किया जाता था लेकिन इस बार मेले आयोजित नहीं होंगे। सीएम ने कहा कि अगर मेला लगेगा तो लोगों की भीड़ जमा होगी और ऐसे में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ेगा इसलिए इस पर रोक लगाई गई है।

शादी-बारात में भी सोशल डिस्टेंसिंग का हो पालन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शादी-ब्याह का सीजन आ रहा है ऐसे में बैंड बाजा और रोड लाइट की अनुमति दी जा रही है। लेकिन शादी-बारात में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आयोजनों में सौ से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.