ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

IPL 2020 Points Table में टॉप 4 से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, RCB ने लगाई छलांग

नई दिल्ली। IPL 2020 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की अंकतालिका में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। आइपीएल 2020 के दसवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। पहले मैच टाई रहा, क्योंकि दोनों टीमों का स्कोर बराबरा था, लेकिन सुपर ओवर में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई को हरा दिया। इसी के साथ आइपीएल 2020 की प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी आइपीएल के 13वें सीजन की अंकतालिका में नंबर वन पर कायम है, लेकिन मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका इस हार से लगा है। मुंबई की टीम आइपीएल की अंकतालिका में टॉप 4 से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस ने अपने तीन मैचों में से दो मैच गंवा दिए हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉप 4 में स्थान बना लिया है। आरसीबी ने अपने तीन में से दो मुकाबले जीत लिए हैं और टीम के खाते में 4 अंक हैं, लेकिन पहले नंबर पर कायम दिल्ली और दूसरे नंबर पर विराजमान राजस्थान रॉयल्स से नेट रन रेट में पीछे है।

दिल्ली, राजस्थान और बैंगलोर की टीम 4-4 अंकों के साथ क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का नाम है, जो 2 अंक और बेहतर रन रेट के साथ टॉप 4 में बनी हुई है। पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जबकि नंबर 6 पर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का नाम शामिल है। वहीं, नंबर 7 पर चेन्नई सुपर किंग्स और 8वें पर सनराइजर्स हैदराबाद का नाम है। सिर्फ हैदराबाद की टीम का ही खाता अभी तक आइपीएल में नहीं खुला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.