ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

थरूर ने सैमसन की तुलना Dhoni से की, तो गंभीर बोले- किसी और की तरह बनने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने कांग्रेस नेता शशि थरूर से राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज संजू सैमसन की महेंद्र सिंह धोनी से तुलना नहीं करने का आग्रह किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) में सैमसन ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ 85 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 224 रनों के लक्ष्य और तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और मैच चार विकेट से अपने नाम कर लिया।

सैमसन की इस पारी को लेकर शशि थरूर  ने कहा कि मैं संजू सैमसन को एक दशक से जानता हूं और जब वह 14 साल के थे तो मैंने उनसे कहा था कि एक दिन वह अगले एमएस धौनी होंगे। वह दिन आ गया है। इस आइपीएल में उनकी दो अद्भुत पारियों के बाद, आपको एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी के आने के बारे में पता चल गया है। उनकी इस प्रतिक्रिया पर गंभीर और श्रीसंत दोनों ने उनसे सैमसन और धौनी की तुलना नहीं करने का आग्रह किया।

संजू सैमसन को किसी और की तरह बनने की जरूरत नहीं- गंभीर

गंभीर ने ट्वीट करके कहा कि संजू सैमसन को किसी और की तरह बनने की जरूरत नहीं है। वह भारतीय क्रिकेट के संजू सैमसन होंगे। वहीं, तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने कहा कि मुझे यकीन है कि वह आगे भी अच्छा खेलते रहेंगे और यह सिर्फ इन 2 पारियों की बात नहीं है। वह बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं और हमारे देश के लिए कई और विश्व कप जीतेंगे। तो कृपया उनकी किसी से तुलना न करें। उनका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।

चेन्नई सुपरकिंग्स के भी खेली थी शानदार पारी

पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 42 गेंदो पर चार चौके और सात छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 202. 38 का रहा। इससे आइपीएल सीजन 13 के पहले मैच में संजू सैमसन ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 74 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.