ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस में दलित लड़की से दुष्कर्म के बाद जीभ काटने को लेकर राजनीति तेज, मायावती ने बताया मामला गंभीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के साथ दुष्कर्म तथा सामूहिक दुष्कर्म के केस को लेकर विपक्षी दल प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कस रहे हैं। हाथरस में 19 वर्ष की दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी जीभ काटने के मामले पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तंज कसा है। इसके साथ ही भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर का भी आज अलीगढ़ आने का कार्यक्रम है, जबकि कांग्रेस ने इस मामले में शनिवार को हाथरस में प्रदर्शन किया था।

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने हाथरस में 19 वर्ष की दलित युवती से साथ दुष्कर्म को बेहद ही शर्मनाक बताया है। मायावती ने कहा कि जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया।

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यह अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय कृत्य है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब बहन-बेटी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दें। यह खराब कानून-व्यवस्था का उदाहरण है।

भीम आर्मी से प्रमुख चंद्रशेखर ने शनिवार को ट्वीट किया था। भीम आर्मी के मुखिया ने रविवार को भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि हमारी बहन पर हाथरस में अत्याचार हुआ है उसको हमारी जरूरत है। मैं अलीगढ़ पहुंच रहा हूं। साथियों, हाथरस की पीड़िता बहन से मिलने निकल लिया हूं। एक बजे तक अलीगढ़ पहुंच जाऊंगा। अलीगढ़ में चंद्रशेखर को लेकर पुलिस अलर्ट है, गभाना टोल प्लाजा पर फोर्स तैनात हुई है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को रोका गया। चंद्रशेखर हाथरस की पीड़िता से मुलाकात करेंगे।

भीम आर्मी से प्रमुख चंद्रशेखर ने शनिवार को ट्वीट किया था। भीम आर्मी के मुखिया ने रविवार को भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि हमारी बहन पर हाथरस में अत्याचार हुआ है उसको हमारी जरूरत है। मैं अलीगढ़ पहुंच रहा हूं। साथियों, हाथरस की पीड़िता बहन से मिलने निकल लिया हूं। एक बजे तक अलीगढ़ पहुंच जाऊंगा।

गौरतलब है कि हाथरस में एक दलित युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्ष की लड़की के साथ आरोपियों ने पहले तो दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी, इतने से भी हैवानों का मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़ित लड़की की जीभ भी काट दी। पीडि़त लड़की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। हाथरस के एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि 11 दिन पहले कुछ हैवानों ने 19 वर्ष की दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे अधमरी हालत में सड़क पर छोड़ दिया। पीड़ित लड़की का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है, उसकी गर्दन पर गंभीर चोट है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.