ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर युवती से रेलवे के दो कर्मचारियों ने किया बलात्कार

भोपाल: मध्य प्रदेश में भोपाल रेलवे स्टेशन के वीआईपी रेस्ट रूम में एक युवती से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में शासकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे कर्मचारी को हिरासत में लिया है।
भोपाल में रेलवे पुलिस के अधीक्षक हितेश चौधरी ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में भोपाल रेल मंडल में सुरक्षा सलाहकार के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय राजेश तिवारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, (बलात्कार) और अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है जबकि तिवारी के एक साथी को हिरासत में लिया गया है। वह भी रेलवे में ही कार्यरत है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता की तिवारी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। तिवारी ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने भोपाल बुलाया था। युवती आज सुबह जब भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंची तो तिवारी ने उसे स्टेशन पर बने रेलवे के वीआईपी रेस्ट रुम में ठहराया।
चौधरी ने बताया कि दोपहर को तिवारी रेलवे में कर्मचारी अपने साथी के साथ युवती से मिलने आया और युवती को पीने के लिए कोई चीज दी जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद युवती को हल्की बेहोशी आने लगी। फिर दोनों ने युवती से सामूहिक बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि युवती ने होश आने पर शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तिवारी को गिरफ्तार कर लिया तथा तिवारी से पूछताछ के आधार पर उसके साथी को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता से पहचान कराने के बाद हिरासत में लिये गये तिवारी के साथी की भी गिरफ्तारी की जा सकती है। चौधरी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.